सेल्फी फ़ॉर पदोन्नत्ति – क्रमोन्नति अभियान शुरू…कोरबा जिला में पदोन्नति के 1700 पद रिक्त है….सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति देने का वादा

0
979
 कोरबा। सेल्फी फाँर पदोन्नति-क्रमोन्नति अभियान की शुरुआत कोरबा में हुई।बड़ी संख्या में शिक्षकों ने इस अभियान से जुड़कर नाराजगी जाहिर कर रहे है।पदोन्नति के लिए शिक्षा विभाग में कोरबा जिला में एक हजार सात सौ पद रिक्त है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि संघ की ऑनलाइन प्रांतीय बैठक में मांगों के निराकरण के लिए रणनीति तैयार की गई। शिक्षक सेवा के आधार पर पदोन्नति क्रमोन्नति की मांग को शासन तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया।प्रदेश के शिक्षकों के साथ कोरबा जिला के शिक्षकों ने अपने अधिकार के लिए बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ रहे हैं।
कोरबा जिला में पदोन्नति हेतु प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 1086 पद,प्र.पा.माध्यमिक शाला के 526 पद,शिक्षक के 39 पद
व्याख्याता के लगभग 49 पद रिक्त है। ग्रीष्मावकाश में भी पढ़ाई तुंहर दुआर के तहत वर्चुवल क्लास लेने के लिए शासन की योजना को सम्पूर्णता प्रदान करने में लगे शिक्षकों की सेवा सुविधा पर शिक्षा विभाग मौन है।शिक्षा विभाग को पूरे समर्पण से सेवा देने वाले शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति,क्रमोन्नति के विषय मे कैलेंडर बनाकर लाभ प्रदान करने की जिम्मेदारी विभाग की है।शिक्षक संवर्ग लगातार पदोन्नति,क्रमोन्नति की मांग कर रहे है,किन्तु विभागीय नियम, निर्देश व प्रक्रिया से शिक्षक इस लाभ से वंचित है। प्रदेश शासन के अन्य विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है,शिक्षा विभाग में पदोन्नति के लिए ग्रीष्मावकाश सबसे उपयुक्त समय होता है।बिलासपुर संभाग में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 4690 पद,प्रधान पाठक मा.शा.के 1825 पद,शिक्षक 3199 पद,
व्याख्याता 2230 पद कुल 12044 पद रिक्त है।प्रदेश में लगभग 46 हजार पद रिक्त है, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के 22 हजार, मिडिल प्रधान पाठक के 6 हजार, व्याख्याता के 10 हजार, शिक्षक के 08 हजार पद पदोन्नति हेतु रिक्त है, साथ ही प्राचार्य के पद की गणना शेष है।इसमे सबसे बड़ी बात यह है कि 22 हजार प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक का पद 14 वर्ष से रिक्त है। शिक्षा विभाग में भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 में, पदोन्नति हेतु 5 वर्ष की सेवा अनुभव का प्रावधान किया गया है।छत्तीसगढ़ शासन में शोषण की यह पराकाष्ठा ही है कि 22 वर्ष की शिक्षकीय सेवा के बाद भी हजारो एल बी संवर्ग के शिक्षक पदोन्नति/क्रमोन्नति से वंचित है।
मनोज चौबे ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग में 10 वर्ष की सेवा पश्चात क्रमोन्नति का प्रावधान है, सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में पदोन्नति से वंचित एल बी संवर्ग के शिक्षको को क्रमोन्नति देने का वादा किया है, अतः प्रथम नियुक्ति के आधार पर सेवाकाल की गणना कर 10 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षको को क्रमोन्नति दिया जावे। पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति देने के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल निर्णय लेना चाहिए, पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति की मांग व दर्द को शासन तक पहुंचाने कोरबा जिला के सभी शिक्षक सेल्फी फ़ॉर पदोन्नत्ति – क्रमोन्नति अभियान के तहत शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नत्ति व क्रमोन्नति का लाभ देने की मांग के समर्थन में अभियान चलाएंगे। जिलाध्यक्ष मनोज चौबे के साथ प्रमोद सिंह राजपूत,कन्हैया देवांगन,नरेंद्र चंद्रा,प्रदीप जायसवाल,बुद्धेश्वर सोनवानी,श्रीमती माया छत्री, श्रीमती मधुलिका दुबे,यशोधरा पाल,मनोज लोहानी,रामनारायण रविंद्र,अनिल भट्टपहरे,अशोक भारद्वाज,आनंद पांडे,उपेंद्र राठौर,महावीर चंद्रा,राम शेखर पांडेय, चंद्रिका पांडेय,वेदव्रत शर्मा,बसंत मिरी,शिव साहू,मनोज शिंदे आदि पदाधिकारियों ने इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने शिक्षकों से अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.