यहाँ कोरोना संक्रमित शिक्षिका एक महीने से बच्चों को पढ़ा रही थी ट्यूशन…पॉजिटिव आने के बाद….

0
1135

बिलासपुर।सीपत के नवाडीह चौक क्षेत्र बमें रहने वाली 39 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला एक महीना पहले झारखंड से आई थी। इसके बाद आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। उसकेसंक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सीपत के नवाडीह चौक में रहने वाली महिला ने चार मई को झारखंड से कार के माध्यम से वापसी की थी। उसने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी। इसके बाद वह क्षेत्र के कुछ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाने लगी। कुछ दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने लगे। धीरे-धीरे वह सर्दी-बुखार, खांसी और गले में खरास की समस्या से ग्रस्त हो गई।

तब इसकी जानकारी मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। आठ जून को उसका सैंपल लिया गया। उसकी हालत को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट मांगी गई थी। सोमवार की शाम मिली रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई।

कुछ दिन पहले अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने लगे। धीरे-धीरे वह सर्दी-बुखार, खांसी और गले में खरास की समस्या से ग्रस्त हो गई। तब इसकी जानकारी मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। आठ जून को उसका सैंपल लिया गया। उसकी हालत को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट मांगी गई थी। सोमवार की शाम मिली रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई।

इससे सीपत क्षेत्र के नवाडीह चौक में हड़कंप मच गया है। जानकारी लगते ही आपदा प्रबंधन की टीम ने संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की गई है। अब महिला से ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों को जानकारी ली जा रही है। इनका भी सैंपल लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.