रायपुर 30 सितंबर 2019। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा और आदिम जाति मंत्री डा.प्रेमसाय सिंह टेकाम के विशेष सहायक नवीन कुमार भगत को सरकार ने हटा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भगत की सेवाएं मंत्री से वापस ले ली है। भगत की छुट्टी को शिक्षकों और बीईओ, डीईओ के स्थानान्तरण में हुए गोलमाल से जोड़कर देखा जा रहा है।
नवीन भगत राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। प्रेमसाय सिंह के वे पर्सनल असिस्टेंट थे सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में लिखा है,कि नवीन कुमार भगत की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को वापस की जाती है।