भोपाल 31 जुलाई 2018। मध्यप्रदेश में अध्यापक संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए राज्य सरकार ने राजपत्र का प्रकाशन कर दिया है। राजपत्र के प्रकाशन होने के बाद अध्यापक संवर्ग के संविलियन प्रक्रिया में तेजी आएगी। राजपत्र में अध्यापक संवर्ग के संविलियन के बाद प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के नाम से जाने जाएंगे।इस नियुक्ति में विकल्प पत्र भरने का भी प्रावधान किया गया है। इस नियम का नाम मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम 2018 होगा।प्राथमिक शिक्षक को तृतीय श्रेणी का पद माना गया है और उनका वेतनमान 5200- 20200 प्लस 2400 ग्रेड पे रखा गया। माध्यमिक शिक्षक को भी तृतीय श्रेणी का पद माना गया है और उनका वेतन 9300-34800 प्लस 3200 ग्रेड पे रखा गया है वही उच्च माध्यमिक शिक्षक को द्वितीय श्रेणी के पद पर रखते हुए उनका वेतनमान 9300- 34800 प्लस 3600 ग्रेड पे रखा गया है।