50 हजार से अधिक अनियमित कर्मचारियों ने राजधानी में किया जमकर प्रदर्शन…रैली की अनुमति नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन के लिए अड़े

0
754
  • रायपुर 23 जुलाई 2018। छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के अनियमित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में जमकर प्रदर्शन किया, शहर में  जहां पर धारा 144 लगा दी गई थी उसके बाद भी 50 हजार से अधिक की संख्या में आंदोलनरत कर्मचारी पहुंचने में सफल हो गए। और जब रैली निकालने की अनुमति प्रशासन के द्वारा नहीं दी गई तो कर्मचारियों का आक्रोश और बढ़ गया। 54 विभाग के 74 संघो का आंदोलन को है समर्थन। अनियमित कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता तो आंदोलन और उग्र होगा।
    प्रमुख मांगे
  • सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
  • प्रत्येक वर्ष प्रशासकीय स्वीकृति और बजट के नाम पर सेवा वृद्धि एवं सेवा से पृथक किए जाने का भय समाप्त कर 62 वर्ष की आयु तक वृत्ति सुरक्षा प्रदान की जाए।
  • विगत दो-तीन वर्षों से जिन योजनाओं में आबंटन शासन से विभागों में लिया जा रहा हो लेकिन कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया हो अथवा छटनी की गई हो उन्हें सेवा में बहाल किया जाए।
  • समस्त अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, केंद्र व राज्य के योजनाओं में कार्यरत, कलेक्टर दर, मानदेय पर कार्यरत, प्लेसमेंट अंशकालिक, जॉबदार, स्थानीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत तथा अन्य किसी भी विधि से नियुक्त शासकीय एवं अर्द्ध शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.