महासमुंद। छ ग टीचर्स एसोसिएशन जिला महासमुन्द के जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी के अगुवाई में जिला संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द डॉ रवि मित्तल से सौजन्य भेंट कर शिक्षक पंचायत संवर्ग के समस्याओं से अवगत कराया। संघ ने नवपदस्थ सीईओ डॉ रवि मित्तल जी का जिला महासमुन्द में स्वागत करते हुए कहा कि संविलियन के पूर्व सीपीएस राशि का अंतरण प्रान में लंबित है कुछ साथियों का प्रान जनरेट नहीं हो पाया है।
निम्न से उच्च पद समान पद पर सेवा अवधि की गणना कर समतुल्य वेतनमान का निर्धारण सम्बन्धी आदेश भी लम्बित है। आपसी स्थानांतरण सम्बन्धी आदेश एवं परीविक्षा अवधि पूर्ण कर चुके साथियों का नियमितीकरण लम्बित है। संविलियन के पूर्व के एरियर्स आबंटन के अभाव में भुगतान नहीं हो पा रहा है।
उपरोक्त समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द ने उक्त सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि आप सभी से अपेक्षा है कि मध्यान्ह भोजन में हरी साग सब्जियां बने इस बात का ध्यान रखें ताकि बच्चों की पौष्टिकता मिलते रहे साथ ही साथ शैक्षिक गुणवत्ता एवं बेहतर पढाई एवं परीक्षा परिणाम के लिये आप हमेशा तत्पर रहें।
आज के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान प्रदेश महासचिव शोभा सिंहदेव प्रदेश संगठन मंत्री पूर्णानंद मिश्रा प्रदेश प्रचार मंत्री केशव साहू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी अर्चना तिवारी जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पलता भार्गव नंदकुमार साहू विजय प्रधान प्रदीप वर्मा लालजी साहू ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साहू विनोद यादव महेंद्र चौधरी अरुण प्रधान सम्पा बोस गीता गोहिया खोशिल गेन्ड्रे देवेंद्र चन्द्राकर खिलावन वर्मा सालिकराम साहू गजेंद्र नायक कौशल साहू विकास साहू महेश ध्रुव सम्मिलित थे।
उक्ताशय की जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।