मानवीय संवेदना का बेहतरीन उदाहरण :छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन-सक्ती, जिला- जांजगीर चाम्पा के द्वारा मृतक शिक्षिका के परिवार को एक लाख से अधिक राशि का संवेदना सहयोग प्रदाय किया गया                                                     

0
1235

छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन-सक्ती, जिला- जांजगीर चाम्पा के द्वारा मृतक शिक्षिका के परिवार को एक लाख से अधिक राशि का संवेदना सहयोग प्रदाय किया गया                                                         

सक्ती। स्व. कु.माधुरी सिदार, सहायक शिक्षक एल.बी.संवर्ग के पद पर शा.प्रा.शाला सिंगनसरा,वि.ख.- सक्ती,जिला- जांजगीर चाम्पा में कार्यरत थीं, जिनका दिनांक 21.08.2019 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता देने हेतु स्वेच्छानुदान संवेदना सहयोग राशि अभियान के तहत छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन सक्ती के द्वारा पहल किये जाने पर 4 सौ से भी अधिक शिक्षकों के द्वारा सहयोग राशि दिया गया। स्वेच्छानुदान सहयोग राशि का संकलन कार्य सभी 15 संकुल के प्रतिनिधियों के माध्यम से किया गया जिसमें
*कुल राशि- 1,24,342=00 (एक लाख चौबीस हजार तीन सौ बयालीस रूपये) प्राप्त हुआ।*
जिसे दिनांक 27.08.2019 को दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर मृतक शिक्षिका के माता जी श्रीमती फूल बाई सिदार व छोटे भाई श्री बलराम सिदार को प्रदाय किया गया।

*छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से दशगात्र में शामिल हुए-*
महेन्द्र कुमार राठौर, महेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, शैलेश देवांगन, प्रेम कुमार राठौर, अनिल राठौर, साहिल सिंह, मदनमोहन जायसवाल, रविन्द्र राठौर,श्याम सिंह सिदार, कीर्ति कुमार चन्द्रा, कृष्ण कुमार साहू, सुरेन्द्र राठौर, नारायण प्रसाद साहू, लितेन दुबे, श्रीमती मीना मरावी, श्रीमती रूपा चौहान, श्रीमती रानी दुबे, श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, श्रीमती मनीषा भारद्वाज, श्रीमती स्वाति सिंह, श्रीमती नीलिमा राठौर, श्रीमती लक्ष्मी राठौर, श्रीमती किरण सिंह राजपूत, श्रीमती रुकमणी पटेल, श्रीमती अंजिता सिदार, कामेश्वर गबेल, प्रशांत नेताम, राम कुमार कांत, पुष्पेन्द्र कुमार खूंटे, सोमन सिंह पैकरा, देवनारायण राठौर सहित उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.