यदुवंशियों ने किया जलाभिषेक “सर्व हिताय सर्व सुखाय” की भावना से भोलेशंकर का किया पूजन

0
251

मुंगेली/- भारतीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ जिला मुंगेली के तत्वाधान में यदुवंश जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यदुवंशियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दाऊपारा चौक मुंगेली से यदुवंश जलाभिषेक यात्रा प्रारंभ की जिसके तहत सर्वप्रथम दाउपारा स्थित महामाया मंदिर परिसर में स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया। तत्पश्चात भगवान शिव के सुमधुर भजन व आराधना के साथ संगीतमय माहौल में हर-हर बम-बम के गुंजायमान नारों के साथ यात्रा शनै: शनै: दाऊपारा, पुलपारा, पुराना बस स्टैंड, गोल बाजार होते हुए मल्हापारा स्थित प्राचीनतम शिव मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया। भोले बाबा की जय जयकार से गुंजायमान वातावरण में यदुवंशियों ने जलाभिषेक कर समस्त यदुवंशियों के लिए और नगरवासियों के लिए सुख शांति, समृद्धि वे उन्नति की कामना की। इस प्रकार कामना करते हुए जलाभिषेक कर यदुवंशियों ने “सर्व हिताय सर्व सुखाय” कहावत को चरितार्थ किया।
उक्त अवसर पर भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन, रामशरण यादव कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ एवं नीरज यादव प्रदेश प्रवक्ता युवा भारतीय यादव महासभा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि युगों युगों से भगवान शिव की नगरी काशी विश्वनाथ में यदुवंशियों द्वारा प्रति वर्ष सावन के प्रथम सोमवार को सर्वप्रथम जलाभिषेक किया जाता है तत्पश्चात ही जलाभिषेक प्रारंभ होता है इसी गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए मुंगेली में प्रथम वर्ष यदुवंशियों द्वारा यदुवंश जलाभिषेक का गौरवमयी कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में भारतीय यादव महासभा के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे जिसमें संतोष कुमार यादव, शिवरात यादव, सीरिया यादव, कलीराम यादव,अशोक यादव, रामशरण यादव, लाला यादव, संतराम यादव, लखन यादव, माखन यादव, सिद्धू यादव, बलदेव यादव, सतीश यादव, शुभम यादव, लक्की यादव, शोभा यादव, गिरधारी यादव, प्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव, बल्लू यादव, राजू यादव, अशोक यादव, बलदेव यादव, उमेश यादव, नीलम यादव, हरि गुड्डू यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.