रायपुर 8 जनवरी 2020। शिक्षक पंचायत संवर्ग के एरियर राशि की जानकारी के लिए पंचायत संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्य अधिकारी को पत्र जारी किया है।जारी पत्र में कहा गया है की 8 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग को एरियर्स राशि के भुगतान के संबंध में निर्धारित प्रपत्र में जानकारी प्रत्येक कर्मी की गणना पत्र के साथ प्रभारी/लेखा अधिकारी को 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे पंचायत संचालनालय में उपस्थित होने हेतु लेख किया गया था। किंतु अब तक जानकारी अप्राप्त है।
उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने तत्काल चाही है। अतः उपरोक्त जानकारी संलग्न संशोधित प्रपत्र अनुसार 9 जनवरी 2020 तक पंचायत संचालनालय को उपलब्ध कराई जाए। ताकि समय सीमा में शासन को अवगत कराया जा सके।