शिक्षकों के वेतन गबन में FIR कर निष्पक्ष जांच करने की मांग

0
630

सुकमा शिक्षकों के वेतन गबन में FIR कर निष्पक्ष जांच करने की मांग छ ग टीचर्स एसोसिएशन जिला सुकमा की ओर से जिलाध्यक्ष आशीष राम ने मांग की है सुकमा विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों का वेतन गबन के मामले में हो रही कार्यवाही धीमी गती से चल रही है। जिसके कारण शिक्षकों में असन्तुष्टटी बढती जा रही है । अभी तक जानकारी के अनुसार सम्बंधित डाटा इंट्रि ऑपरेटर (शिक्षक) देवरथ शर्मा को निलम्बित किया गया है, और सूत्र अनुसार प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके द्वारा कुछ राशि जमा किया जा चुका है। किन्तु अभी भी बहुत से शिक्षकों का रुका हुआ वेतन, अंश दाई पेंशन की कटौती राशि, की सही सही जानकारी नही मिल पायी है। और ना ही अभी तक पता चल पाया है की इसमे कौन कौन सन्लिप्त हैं।*
*एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तीन दिवस पहले beo मेडम से चर्चा की थी। उन्होने आश्वस्त किया था कि दो दिवस मे सम्बंधित पर FIR करवाकर सारी पुलिसिया मदद से सारा डिटेल लिया जायेगा। किन्तु आज पर्यन्त तक सम्बधित ने राशि जमा किया है। किन्तु कितने शिक्षकों का राशि गबन किया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।*
*छ ग टीचर्स एसोसिएशन की मांग है की सम्बधित के खिलाफ आज ही fir दर्ज करवा कर लाया जाए एवं डिटेल जानकारी हासिल की जाए व निष्पक्ष जांच कर कितने शिक्षकों का कितनी राशि का गबन किया गया है। साथ ही इसमे और किनकी सहभागिता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.