सुकमा जिले में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति का प्रयास प्रारम्भ – CGTA

0
2681

सुकमा। राज्य शासन ने अब पदोन्नति प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। इसके लिये शिक्षा सचिव ने पिछले दिन समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, सयुक्त संचालकों की बैठक बुलाई थी। जिसमें निर्देश दिये गये जल्द से जल्द पदोन्नति प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाए। इसके लिये सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की पदोन्नति जिला स्तर पर प्राथमिक शाला प्रधान अध्यापक/ शिक्षक पद पर की जायेगी।*
*शिक्षक एल बी संवर्ग की पदोन्नति सम्भाग स्तर पर माद्यमिक शाला प्रधान अध्यापक व राज्य स्तर पर व्याख्याता पद पर की जायेगी।*
*व्याख्याता एल बी संवर्ग की पदोन्नति प्राचार्य पद पर की जानी है।*
🥏🥏🥏🥏🥏🥏🥏🥏🥏🥏🥏🥏
*सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की पदोन्नति जिले स्तर पर की जानी है। जिसके लिये छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन जिला सुकमा की जिम्मेदारी है की जल्द से जल्द सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रियाएँ प्रारम्भ कराये। इस तारतम्य में एक बैठक जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के साथ दिनांक 13/11/2019 को हुई थी । जिसमे वरिष्ठता सूची जारी करने के सम्बंध मे चर्चा हुई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुसरे दिन ही वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई।10 दिवस का दावा आपत्ति करने का समय दिया गया था। इसके पश्चात सूची सुधार कर पुन: जारी की जायेगी ।*
*चूँकि कई सहायक शिक्षक साथी को पदोन्नति के सम्बंध में जानकारी नहीं हो पायी है ,उनके लिये ये जानकारी है की सहायक शिक्षक को शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिये स्नातक की उपाधि व प्रशिक्षित होना होगा एवं प्रा शा प्रधान अद्यापक पद के लिये हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण व प्रशिक्षित होना आवश्यक होगा।*
*सुकमा जिले में एक अनुमान के आधार पर 300 के आस पास शिक्षक के पद रिक्त हैं।जिसमे 50% पदों में पदोन्नति की जानी है। वैसे ही प्रधान अध्यापक के पद जिले मे करीब 650 पद रिक्त हैं। जिसमे 100%पद पदोन्नति से भरे जाने है।*
*यह पदोन्नति जिले स्तर पर होनी है इसलिये मै स्वयं इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हूं की इस महत्वपूर्ण मौके का फायदा हमारे सहायक शिक्षक साथियों को ज्यादा से ज्यादा मिल सके। इसलिये आज शाम को जिला शिक्षा कार्यालय में जाकर सही सही पदों की स्थिति व जानकारी ली जानी है।
आप सभी साथियों से अपील है कि आज दिनांक 25 /11/19 शाम 5:00 बजे जिला शिक्षा कार्यालय पहुँचे सहायक कार्यक्रम अधिकारी से मिलकर जिले मे प्रधान अध्यापक,शिक्षक के रिक्त पदों की जानकारी ली जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.