रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसन्त चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, सचिव मनोज सनाढ्य कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने बताया कि छ.ग.मा. शिक्षा मंडल रायपुर (छ. ग.) के अध्यक्ष गौरव द्विवेदी एवम सचिव वी के गोयल से हाई एवम हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2018-19 के मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक भुगतान शीघ्र करने की मांग विगत दिनों किया गया था।
संजय शर्मा ने कहा कि बोर्ड के निर्देशानुसार हाई एवम हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2018-19 की मुख्य उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन कार्य प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों पर निर्धारित समयावधि के अंदर किया गया था, जिसके चलते प्रदेश में परीक्षा परिणाम भी समय पर घोषित किया गया।
उक्त मूल्यांकन कार्य में प्रदेश भर के स्कूलों के प्राचार्य, व्याख्याता, व्याख्याता पंचायत/नगरीय निकाय एवम अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उनके द्वारा अपना कार्य मार्च एवम अप्रेल माह में भीषण गर्मी में निष्ठा पूर्वक किया गया था किन्तु उक्त कार्य के एवज में दी जाने वाली पारिश्रमिक राशि का भुगतान 5 माह बीत जाने के बावजूद नहीं हुआ था। ज्ञात हो कि एसोसिएशन की मांग पर बोर्ड के अध्यक्ष गौरव द्विवेदी एवम सचिव वी के गोयल ने तत्तपरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ मा.शिक्षा मंडल द्वारा मूल्यांकन केंद्रों पर पारिश्रमिक भुगतान हेतु राशि जारी किया है। उक्त राशि का भुगतान अनेक मूल्यांकन केंद्रों में 16 अक्टूबर से कार्यालयीन समय पर किया जावेगा।