डी.एल.एड. और डी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित…इस लिंक से देखें अपना रिजल्ट

0
852

रायपुर, 29 अगस्त 2019 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डी.एल.एड. और डी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्री व्ही.के. गोयल ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि डी.एल.एड. और डी.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षा में छह हजार 110 परीक्षार्थियों में तीन हजार 657 उत्तीर्ण हुए, जो शामिल हुए परीक्षार्थियों की संख्या का 59.95 प्रतिशत है। इनमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 61.99 और बालकों का प्रतिशत 57.23 है। आठ परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट   http://www.cgbse.nic.in  पर उपलब्ध है।
डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 5 हजार 720 शामिल परीक्षार्थियों में से 3 हजार 335 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो शामिल हुए परीक्षार्थियों की संख्या का 58.40 प्रतिशत है, इनमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 60.29 और बालकों का प्रतिशत 56.16 है। दो परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए।
डी.एल.एड. परीक्षा वर्ष 2018 के प्रथम वर्ष में 5 हजार 828 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें से 2 हजार 723 बालक और 3 हजार 105 बालिकाएं थीं। शामिल हुए प्रशिक्षणार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 55.85 था।
डी.एड. परीक्षा वर्ष 2018 के द्वितीय वर्ष में 4 हजार 223 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 2 हजार 23 बालक और 2 हजार 214 बालिकाएं थीं। शामिल हुए प्रशिक्षणार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 79.45 था।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि डी.एल.एड. दो वर्षीय पाठ्यक्रम पिछले वर्ष 2018 से नवीन पाठ्यक्रम के साथ शुरू हुआ है। डी.एड. का नाम परिवर्तन कर डी.एल.एड. कर दिया गया है। डी.एड. परीक्षा में परीक्षार्थियों को इस बार पूरक परीक्षा में अंतिम अवसर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.