कार्मिक संपदा प्रपत्र भरने के लिए कर्मचारियों को आधार कार्ड के लिए बाध्य नही किया जाए संचालक ने सभी विभागाध्यक्ष को जारी किया पत्र

0
4776

रायपुर 28 अगस्त 2019 अभी प्रदेश भर में कर्मचारियों के द्वारा ऑनलाइन डाटा अपडेट करने के लिए कार्मिक संपदा का प्रपत्र भरा जा रहा है। पहले भी अधिकारियों के द्वारा कहा जा चुका है कि आधार की अनिवार्यता नहीं है। किंतु अब भी कुछ आहरण वितरण अधिकारियों के द्वारा कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से आधार मांगा जा रहा है। इसे स्पष्ट करने के लिए संचालक कोष लेखा एवं पेंशन ने समस्त विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कर कहा है कि कर्मचारियों को कार्मिक संपदा प्रपत्र भरने के लिए आधार की जानकारी के लिए विवश ना किया जाए। यदि कर्मचारी अपनी स्वेच्छा से से आधार की जानकारी के लिए सहमति प्रदान करता है तभी उनके आधार को कार्मिक संपदा प्रपत्र के साफ्टवेयर में अपडेट किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.