रायपुर– स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ.ग. द्वारा 9 जून रविवार को प्रांत स्तरीय बैठक पं. सुंदरलाल शर्मा हायर सेकण्डरी स्कूल, सुंदरनगर चौक रायपुर में रखा गया है |
प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस बैठक में पूरे छ.ग. के पदाधिकारी- समस्त संभाग अध्यक्ष, समस्त जिला अध्यक्ष, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष, समस्त जिला सचिव व समस्त जिला कोषाध्यक्ष भाग लेंगे | जिसमें स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा आगे की ठोस रणनीति बनाई जाएगी |
संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री टारजन गुप्ता और प्रदेश सचिव प्रवीण ढ़ीडवंशी ने बताया कि कल होने वाले इस बैठक में विशेष बिंदुंओ को लेकर रणनीति तैयार होगी बैठक के एजेंडे में मुख्य रूप से –
1. 2800 ग्रेड पे संबंध में विशेष रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार करना
2. मुख्यालय में निवासरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु कार्ययोजना
3. पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान- वेतनमान एवं वार्षिक वेतन वृद्धि जिला स्तर पर लंबित प्रकरणों को पूर्ण करने हेतू कार्ययोजना
4. परिविक्षा समाप्त होने वाले कर्मचारियों के सम्बंध में कार्ययोजना
5. स्थानीय कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में
6. अन्य आवश्यक चर्चा एवं कार्ययोजना प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता के निर्देशानुसार किया जाएगा |