रायपुर/महासमुंद। जिले में शिक्षा कर्मी से व्याख्याता बने प्रभारी प्राचार्य को संघ के मंशा अनुरूप अब आहरण संवितरण का अधिकार मिला।सम्भवतः यह पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम आदेश है।उक्त आदेश के लिए जिला एवं प्रदेश संघ छ ग पंचायत एवं नगरीय निकाय संघ लगा हुआ था।राज पत्र में एल बी संवर्ग को राजपत्रित घोषित करने के बाद भी कुछ अधिकारियो द्वारा व्याख्या गलत तरीके से करने से संशय बना हुआ था।इस संबंध में प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा,एवं प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान के साथ प्रदेश पदाधिकारी मंत्रालय एवं संचालनालय में अधिकारियों से मांग किया था।उक्त आदेश प्रसारित होने से संघ के जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी,सुधीर प्रधान,पूर्णानन्द मिश्रा,केशव साहू,श्रीमती शोभा सिंहदेव,नंदकुमार साहू,विजय प्रधान,कौशल साहू,महेंद्र चौधरी,राजेश साहू,विनोद यादव,अनिल साव्,ललित साहू ,लालजी साहू,सालिक राम साहू,प्रदीप वर्मा,मुकेश डड़सेना,दीपक देवांगन,सम्मेसिग ठाकुर,रूपानन्द प्रधान,गौरीशंकर पटेल,सोमनाथ चौहान,जिला प्रवक्ता लोरिश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।O