छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ”के नए नाम व पंजीयन से अब काम करेगा,संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ…नए उर्जा,नए स्वरूप,नए तेवर,नए कलेवर के साथ वेतन विसंगति,क्रमोन्नति पदोन्नति,पुराना पेंशन के लिए होगा परिणाम मूलक संघर्ष….संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ को भंग करने का लिया गया निर्णय

0
406

रायपुर। शिक्षाकर्मी का संविलियन के पश्चात, संघ का नए पंजीयन की आवश्यकता था। लेकिन संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 2571, ने तय किया था कि सभी शिक्षाकर्मियो ने संविलियन आंदोलन में सहभागिता निभाई हैं, इसलिये संपूर्ण संविलियन तय होने के पश्चात ही संघ का नया पंजीयन कराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा 01 नवंबर से संपूर्ण संविलियन के आदेश जारी करने के पश्चात ही संघ के नए पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। संघ का नया पंजीयन प्राप्त हो गया हैं। संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ छत्तीसगढ़ अब “छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, पंजीयन क्रमांक 122202066773” से जाना जाएगा और इसके बैनर तले ही आगे शिक्षक हित में सहायक शिक्षक की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, प्र पा-प्रा शा व शिक्षक के रिक्त पदो में प्राथमिकता से पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति से सेवा की गणना कर शिक्षा विभाग में प्रचलित समस्त लाभ यथा प्रति 12 वर्ष की सेवा पर क्रमोन्नति, प्रा पा(प्रा शा/मा शा), शिक्षक, व्याख्याता, प्राचार्य के समस्त रिक्त पदों में शिक्षक एलबी सवर्ग की पदोन्नति, पुराना पेंशन, त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति के मांग को लेकर नए ऊर्जा, नए स्वरूप, नए तेवर, नए कलेवर, नए उत्साह के साथ लगातार कार्य किया जाएगा।
संघ के प्रांतीय कार्यकारणी की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक दिनांक 04 अक्टूबर 2020 को प्रांताध्यक्ष केदार जैन की अध्यक्षता, समस्त प्रांतीय पदाधिकारियो एवं जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें संघ के नए नाम “छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक 122202066773” को सर्वसम्मति से स्वीकार कर, संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 2571 को भंग करने का निर्णय लेकर घोषणा किया गया। संघ के नए नाम व पंजीयन में पुनर्गठित करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत 04 से 08 अक्टूबर तक समस्त विकासखंड, 09 और 10 अक्टूबर को जिला एवं 12 अक्टूबर को प्रदेश इकाई का यथावत पुनर्गठन निर्धारित प्रकिया के तहत किया जाएगा।
*आज के वर्चुअल बैठक में शामिल पदाधिकारी :-*
सर्व श्री केदार जैन, ओम प्रकाश बघेल, श्रीमती ममता खालसा, अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, श्रीमती माया सिंह, नरोत्तम चौधरी, सोहन यादव, रूपानंद पटेल, ताराचंद जयसवाल, कार्तिक गायकवाड, शहादत अली, सहदेव सोनवानी, सुभाष शर्मा, विजय राव, मुकुंद उपाध्याय, अमित दुबे, गोपेश साहू, राकेश शुक्ला, बलदेव ग्वाला, संतोष ताडे, सचिन त्रिपाठी, पवन सिंह, हरीश सिन्हा, राज कमल पटेल, नित्यानंद यादव, विजय कुमार धृतलहरें, अशोक गोटे, शैलेन्द्र तिवारी, शिवराज सिंह ठाकुर, विकास सिंह, नारायण देवांगन, संजय महाडिक, महेंद्र साहू, राकेश वर्मा, मनोज मिस्त्री, मोहम्मद तबरेज खान, मनोज लहरी, आशीष वर्मा, गिरधर वर्मा, अशोक जैन, पूरन सिंह देहारी, जितेंद्र सिन्हा, प्रमोद पाण्डेय, यशवंत देवांगन , दिनेश भौर्य, प्रज्ञानाथ गोडबोले, शरद राठौर, प्रदीप साहू, गिरवर यादव, भुनेश्वर सिंह, अमित महोबे, कौशल नेताम, भूपेंद्र सिंह, लोकेश्वर साहू आदि शामिल थे।