शिक्षको के क्रमोन्नति, पदोन्नति व वेतन विसंगति के लिए चरणबद्ध मांग…सहायक शिक्षक विशेष प्रभावित वर्ग…23 वर्ष की सेवा में भी क्रमोन्नति व पदोन्नति नही हुआ…..उपेक्षापूर्ण रवैय्ये के कारण शून्य में रिटायर हुए शिक्षक

0
2293
sanjay sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि सभी विभाग में पदोन्नति जारी है, किन्तु शिक्षा विभाग ने अभी तक पदोन्नति नही किया है, सबसे ज्यादा प्रभावित सहायक शिक्षक संवर्ग है, जिन्हें न्यूनतम वेतनमान मिलता है। 10 वर्ष की सेवा में क्रमोन्नति व 5 वर्ष की सेवा में पदोन्नति का नियम है, किन्तु हजारो शिक्षक संवर्ग को 23 वर्ष की शिक्षकीय सेवा में भी क्रमोन्नति व पदोन्नति नही दी गई है।

प्रदेश में शिक्षा विभाग प्रयोगशाला बन चुका है, नित नए कार्ययोजना के कारण एक लक्ष्य की प्राप्ति नही होती है। नए कार्य को प्रचारित कर विभाग सुर्खियों में होता है, वास्तव में विभाग के शिक्षको के सेवा शर्त व कल्याण पर कोई कार्य नही हो रहा है, 1998 से शिक्षक एल बी संवर्ग शालाओ में शिक्षण कार्य कर रहे है, कई शिक्षक बिना पेंशन, जीपीएफ, अवकाश नकदीकरण व क्रमोन्नति/पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन विभाग ने कभी सुध नही ली, लगातार मांग के बाद भी नियम का हवाला देकर सेवा के बाद रिटायर शिक्षक को अंधेरे गली में छोड़ दिया गया।

1998 से लगातार भर्ती किये गए हजारो शिक्षाकर्मियों को आज तक क्रमोन्नति व पदोन्नति नही मिली। एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर क्रमोन्नति का प्रावधान है, किन्तु नियम कायदे के चक्कर मे विभाग ने शोषण ही किया है।

प्रदेश में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के 22 हजार पद रिक्त है, सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग ही वहाँ प्रभारी का दायित्व निर्वहन कर रहे है, उन्हें ही पदोन्नति देकर विभाग की गुणात्मक व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है, इससे शिक्षको को वित्तीय लाभ के साथ सेवा संतुष्टि मिलेगी।

व्याख्याता व शिक्षक के वेतन अनुपात में ही शिक्षक व सहायक शिक्षक का वेतन भी निर्धारित करने आवश्यकता है, जिससे सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर होगी।

2 वर्ष की सेवा में 1 जुलाई 2020 को सम्पूर्ण संविलियन, प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर क्रमोन्नति, शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नति, सहायक शिक्षक को व्याख्याता – शिक्षक के आनुपातिक वेतनमान व व्याख्याता को द्वितीय श्रेणी उच्च स्तर का वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता का विषय वर्तमान में ज्वलन्त है।

एक बड़े हड़ताल के बाद सहायक शिक्षको के मन मे शासन और कुछ शिक्षक समूह से मोह भांग हुआ, और शिक्षको के संघ के इतर अलग समूह केवल वेतन विसंगति के मुद्दे पर बनाया, दुष्प्रचार के बल पर गठित इस समूह ने दुष्प्रचार के अलावा कुछ नही किया, जिस आक्रोश में यह समूह बना, उद्देश्यहीनता व नेतृत्व विहीन हो गया, सहायक शिक्षको के मन मे विसंगति की बात तो आई, पर वे समाधान बता नही सके,,इस समूह ने न ही प्रभावी बातें रखी, और न ही प्रभावी हड़ताल ही की,,,यहाँ तक कि सही मंच पर अपनी बात भी नही की,,केवल आस्वासन की घुंटी पीते रह गए।

एसोसिएशन ने विशेषतः ऐसे सहायक शिक्षक सहित शिक्षक व व्याख्याता संवर्ग के लिए ही क्रमोन्नति, पदोन्नति देने व वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर चरणबद्ध मांग – ज्ञापन देने का निर्णय लिया trf है, जिसके तहत –

प्रदेश – 23/24 जुलाई 2020                       
संभाग – 30/31 जुलाई 2020                     
जिला – 7/8/10 अगस्त 2020                    
ब्लॉक – 17/18/19/20 अगस्त 2020         
को मुख्यमंत्री व मुख्यसचिव के नाम तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, कमिश्नर को मांगपत्र दिया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.