43 माह की अंशदायी पेंशन की राशि अब तक शिक्षाकर्मियों के खातों में नही पहुँची…छुरा ब्लॉक के लगभग 1000 शिक्षाकर्मियों को सता रही है भविष्य की चिंता

0
305

 

गरियाबंद जिले के छुरा विकाशखण्ड के शिक्षाकर्मियों को 43 माह की अंशदायी पेंशन की राशि अब तक उनके खातों में नही जमा हुवा है।कई बार उच्च अधिकारियों से इससे अवगत करा चुके है।छुरा ब्लॉक के लगभग 1000 शिक्षाकर्मियों को उनके भविष्य की चिंता सता रही है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश सह सचिव विनोद सिन्हा एवं छुरा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष ने बताया कि शिक्षाकर्मियों को उनके खाते से 10 प्रतिशत की राशि प्रति माह काटी गई है।और साथ ही 10 प्रतिशत अंशदान की राशि शासन को देनी होती है।अंशदायी पेंशन की राशि 1 अप्रैल 2012 से अक्टूबर 2015 तक कि राशि अब तक हम लोगो की खातों में नही आया है।43 माह की राशि शेष है।जबकि विकाशखण्ड शिक्षा कार्यालय छुरा द्वारा पूर्व में इस राशि को काट लिया गया है।लेकिन हम सभी को लग रहा था कि यह राशि हमारी खातों में डाली जा रही है।जब सालो बीतने के बाद यह राशि हमारे खातों में नही आई तो शिक्षाकर्मियों ने परेसान हो गया।तब अपनी समस्या को ब्लॉक के अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।अगर अनुमान लगाया जाए तो लगभग 3 करोड़ रुपये शिक्षाकर्मियों के खातों में अंशदान सहित आना बाकी है।इसी तारतम्य में आज छुरा ब्लॉक के पदाधिकारी संघ के प्रदेश सह सचिव विनोद सिन्हा के साथ मिलकर पुनः उच्च अधिकारियों को निवेदन किया गया है।संघ ने आज जिलाधीश महोदय गरियाबंद,मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद, जिला शिक्षाधिकारी गरियाबंद को निवेदन पत्र लिखकर अवगत कराएं है।
प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रदेश सह सचिव विनोद सिन्हा, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष साहू,जिला उपाध्यक्ष नरेश्वर यादव,जिला महासचिव गोवर्धन यदु,जिलामहामंत्री कमलकिशोर ध्रुव,केशव सेन,जिला प्रवक्ता विरेन्द्र साहू, देवलाल यादव,माणिक साहू,विल्सन थॉमस,भारत साहू,घनश्याम यादव,योगेंद्र साहू,असवंत नेताम,अशोक ठाकुर,पंकज साहू,हेमलाल ध्रुव,सुनील राजपूत,सहित संघ के पदाधिकारी लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.