बोर्ड की जिम्मेदारी है संभावित संक्रमण से बचाव….मूल्यांकनकर्ता शिक्षको को मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर दिया जावे….छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओ को सेनेटाइस कर प्रदान किया जाए

0
1292
sanjay sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने अध्यक्ष छ. ग. मा. शि. मंडल रायपुर व सचिव छ. ग. मा. शि. मंडल, रायपुर से मूल्यांकनकर्ता शिक्षको को मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओ को सेनेटाइस कर प्रदान करने की मांग की है।

वर्तमान में कोरोना वायरस से लॉकडाउन के कारण मंडल द्वारा बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षको से घर मे कराया जा रहा है, जो स्वागतेय है, क्योकि मूल्यांकन कार्य बोर्ड परीक्षाफल की दृष्टि से अनिवार्य है।

लेकिन शिक्षक व उसके परिवार के संभावित संक्रमण से बचाव के उपाय सुनिश्चित होना चाहिए,,ज्ञातव्य है 10 वी 12 वी को बोर्ड परीक्षा मार्च में ही हुआ है, इस अवधि में भारत मे संक्रमण आरम्भ हो चुका था,,बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों, शिक्षको व बोर्ड कर्मचारियो के बीच से ये उत्तरपुस्तिकाएं एकत्रित की जाती है, अतः सावधानी जरूरी है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रदेश पदाधिकारी प्रहलाद सिंह ,संजय उपाध्याय शैलेंद्र यदु, हेमेंद्र साहसी, श्रीमती शोभा सिंह देव, रंजय सिंह, गुरुदेव राठौर, ओम प्रकाश पांडेय, शैलेश सिंह, श्रीमती अंजुम शेख, ऋषिकेश उपाध्याय, विनोद सिन्हा, चंद्रकांत ठाकुर, श्रीमती सपना दुबे, श्रीमती सरस्वती गिरिया,पूर्णानंद मिश्रा, एल डी बंजारा,बाबूलाल लाडे, प्रमोद राजपूत, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, योगेश सिंह ठाकुर, विकास तिवारी,प्रदीप साहू, जयेश सौरभ टोपनो, शिव चंदेल, कुलदीप सिंह चौहान, अजय सिंह, गंगेश्वर सिंह उइके, राकेश शर्मा, आयुष पिल्ले, यशवंत बघेल, हेमेंद्र साहसी, गणेश सिंह, श्रीमती तनु सिंह ठाकुर, श्री कन्हैया लाल देवांगन, श्री केशव साहू, श्री उमेन्द्र गोटी, श्री देवेश वर्मा, श्री दिलेश्वर संगम, श्री उमेश रावत,
*‼जिलाध्यक्ष गण‼*
मनोज वर्मा जिला अध्यक्ष
सरगुजा ,संतोष सिंह जिला अध्यक्ष बिलासपुर, पवन सिंह जिला अध्यक्ष बलरामपुर, दिलीप साहू जिला अध्यक्ष बालोद, विजय डेहरे जिला अध्यक्ष बेमेतरा, राजेश गुप्ता जिला अध्यक्ष बस्तर, डा. भूषण चंद्राकर जिला अध्यक्ष धमतरी,शत्रुहन साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग,उदय शुक्ला जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा,आरिफ मेमन जिला अध्यक्ष गरियाबंद, अनिल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष जशपुर, सत्येंद्र सिंह जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, उदय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष कोरिया, मनोज चौबे जिला अध्यक्ष कोरबा, रमेश चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष कबीरधाम, स्वदेश शुक्ला जिला अध्यक्ष कांकेर, ऋषिदेव सिंह जिला अध्यक्ष कोंडागांव, बलराज सिंह जिला अध्यक्ष मुंगेली, नारायण चौधरी जिला अध्यक्ष महासमुंद, अजय तिवारी जिलाध्यक्ष नारायणपुर नेतराम साहू जिला अध्यक्ष रायगढ़, ओमप्रकाश सोनकला जिला अध्यक्ष रायपुर, गोपी वर्मा जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, भूपेश सिंह जिला अध्यक्ष सुरजपुर, आशीष राम जिला अध्यक्ष सुकमा, उमेश्वर वर्मा जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, अब्दुल अली रिजवी जिलाध्यक्ष बीजापुर, बृज भूषण सिंह बनाफर जिलाध्यक्ष सक्ती, मुकेश कोरी जिलाध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही ने कहा है कि उत्तरपुस्तिकाओं के बंडल को सेनेटाइस करने के पश्चात ही शिक्षको को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जावे।

साथ ही समन्वयक केंद्र के माध्यम से शिक्षको को उत्तरपुस्तिका देते समय ही बोर्ड द्वारा मास्क, ग्लब्स व सेनेटाइजर भी आवश्यक रूप से दिया जावे, ताकि शिक्षक समुदाय व परिवार को संभावित कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.