छुरा ब्लॉक के शिक्षको को नही मिला फरवरी माह का वेतन….संघ के प्रदेश सह सचिव विनोद सिन्हा एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष साहू ने की शिक्षाधिकारी से मुलाकात

0
265

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के एक भी शिक्षको को फरवरी माह का वेतन नही मिला है।जबकि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी जगह वेतन भुकतान हो गया है।लेकिन प्रदेश के इकलौते विकासखण्ड छुरा में शिक्षा कार्यालय की गलती के कारण सैकड़ो शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन भुकतान नही हो पाया है।जबकि माह के एक तारीख को वेतन भुकतान हो जाता है।लेकिन कार्यालय के मनमर्जी के कारण वेतन नही मिल पाया है।इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई छुरा का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश सह सचिव विनोद सिन्हा एवं छुरा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष साहू,पंकज साहू,योगेंद्र साहू के अगुवाई में विकासखण्ड शिक्षाधिकारी आर एन साहू से मुलाकात कर वेतन नही मिलने की बात शिक्षाधिकारी के सामने रखा।जिस पर शिक्षाधिकारी द्वारा संबधित शाखा के कर्मचारी का ऑफिस में नही होना बताया।छुरा का शिक्षा कार्यालय वेतन भुकतान के मामले में काफी टालमटोल करते रहते है।जबकि जिले के सभी ब्लॉकों में वेतन भुकतान 27 फरवरी को ही कर दिया गया है।ऑफिस वाले हमेशा ट्रेजरी का बहाना बनाते फिरते रहते है।अगर 4 मार्च तक वेतन भुकतान नही होता तो संघ शिक्षा कार्यालय छुरा का घेराव करेगे।जिसकी जवाबदारी शासन प्रसाशन की होगी।

संघ के प्रदेश सह सचिव विनोद सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष साहू,जिला उपाध्यक्ष नरेश्वर यादव,कमलकिशोर ध्रुव,गोवर्धन यदु, केशव सेन,विरेन्द्र साहू,योगेंद्र साहू,यादराम साहू,घनश्याम यादव,पंकज साहू,माणिक साहू,देवलाल यादव,हेमलाल ध्रुव,सुनील राजपूत,तौहीद आलम,सुनील राजपूत,अशोक ठाकुर,असवंत नेताम,त्रिलोक साहू,छन्नू विश्वकर्मा,चेतन ध्रुव,केशव साहू,अश्वनी साहू सहित संघ के लोगो ने शीघ्र ही वेतन भुकतान की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.