कसडोल के लोकप्रिय विधायक सुश्री शकुंतला साहू जी का संसदीय सचिव बनकर प्रथम कसडोल नगर आगमन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला एवं ब्लॉक इकाई के सामूहिक नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री मुरीत श्रीवास के नेतृत्व में सहायक शिक्षकों द्वारा संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू जी का भव्य स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया ।संसदीय सचिव जी का फेडरेशन के सिपाही श्री फल, पुष्प हार एवं बुके के साथ उनका आत्मीय स्वागत, अभिनदंन किये।सहायक शिक्षकों के समस्याओं से अवगत कराया गया ,जिस पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।। आज के इस स्वागत ,अभिनंदन समारोह में जिन सहायक शिक्षकों की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही, उनके नाम निम्न हैं —जिला सचिव श्री संत कुमार साहू जी,जिला कोषाध्यक्ष श्री दाताराम साहू जी,कसडोल सचिव श्री सुनील चेलक जी,सह सचिव श्री राजेंद्र कुमार पैकरा जी ,कसडोल महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चेलक जी, बलौदा बाजार महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्रीमती सविता साहू जी ,फेडरेशन के कर्मठ वीरांगना सुश्री रश्मि लकड़ाजी,फेडरेशन के यौद्धा श्री जगदीश प्रसाद साहू जी , श्री लखेश्वर साहू जी, श्री शांति कुमार साहू जी,श्री घनश्याम दास मानिकपुरी जी , श्री जीवन लाल यादव जी, श्री मंथिर यादव जी, श्री विनोद कुमार वर्मा जी ,श्री केसर पटेल जी आदि साथी गण उपस्थित रहे ।
- Advertisement -